back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवपुरी में हेलीकॉप्टर की सवारी करने पर पटवारी को नोटिस

शिवपुरी, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेष के शिवपुरी जिले में एक पटवारी को हेलीकॉप्टर की सवारी करना महंगा पड़ गया है। अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) ने इस कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बताया गया है कि यहां के गांधी पार्क मैदान में जैन समाज पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित किया गया। ये महोत्सव 10 दिसंबर तक चलेगा। इस मौके पर यहां एक पटवारी अनुराग जैन ने अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर पुष्पवर्षा की और फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दिया। इन फोटो के व्हाट्सएप पर साझा किए जाने पर प्रशासन केा पटवारी के हेलीकाप्टर की सवारी करने की खबर हुई। पटवारी जैन द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए फोटो के आधार पर शिवपुरी के एसडीएम गणेश जायसवाल ने उसे नोटिस थमा दिया । नोटिस में उन्होंने हेलीकॉप्टर की सवारी केा सरकारी नियमों के खिलाफ और खर्चीला बताया हंै। एसडीएम ने पटवारी अनुराग जैन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस नोटिस मंे कहा गया है कि हेलीकॉप्टर का उपयोग अत्याधिक महंगा और खर्चीला होता है। इसके उपयोग के लिए आपके पास धनराशि किस प्रकार उपलब्ध हुई, क्योंकि आप तृतीय श्रेणी के पटवारी के पद पर पदस्थ है। एसडीएम के नोटिस में पटवारी के इस कृत्य केा राज्य की सरकारी कर्मचारियों की नियमावली के भी खिलाफ बताते हुए दो दिन में जवाब देने केा कहा गया है। जवाब न देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵