back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maldives Controversy: भारत और PM मोदी पर बयानबाजी में मालदीव सरकार के तीन मंत्री निलंबित

Maldives Controversy: भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी किये जाने के मामले में मालदीव के तीन नेताओं पर गाज गिरी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी किये जाने के मामले में मालदीव के तीन नेताओं पर गाज गिरी है। मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद को निलंबित कर दिया है। इसके बाद निलंबित मंत्री महमूद मस्जिद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपना अकाउंट निष्क्रिय कर दिया।

अभिव्यक्ति की आजादी का उपयोग जिम्मेदार ढंग से किया जाना चाहिए

मालदीव के युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना की हालिया टिप्पणियों के संबंध में भारतीय उच्चायुक्त ने माले में मामला उठाया है। इसके बाद वहां की सरकार का आधिकारिक बयान आया था कि यह मंत्रियों की व्यक्तिगत राय थी और यह सरकार की सोच को प्रदर्शित नहीं करती। बयान में यह भी कहा गया था कि सरकार इस तरह के आपत्तिजनक बयानों पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। अभिव्यक्ति की आजादी का उपयोग जिम्मेदार ढंग से किया जाना चाहिए। इसी के बाद मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने एक बयान में कहा कि बयानबाजी के लिए जिम्मेदार मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है

दरअसल, मालदीव में नई सरकार बनने के साथ ही भारत के साथ संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई थी। इस बीच वहां की मंत्री मरियम शिउना और अन्य नेताओं के भारत विरोधी बयानों ने आग में घी डालने का काम किया। भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है।

उनके के लिए ‘जोकर’ और ‘इजराइल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था

मालदीव की युवा सशक्तीकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की थी। मरियम ने उनके के लिए ‘जोकर’ और ‘इजराइल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा लिए लेकिन उनके बयान पहले ही काफी नुकसान कर चुके थे।

लक्षद्वीप आने की अपील को मालदीव में उनके देश के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है

मालदीव की मंत्री के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर इस पोस्ट की जबर्दस्त प्रतिक्रिया हो रही है। सोशल मीडिया पर मालदीव भी ट्रेंड कर रहा है। प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप आने की अपील को मालदीव में उनके देश के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही वहां चुनी गई नई सरकार चीनी प्रभाव की मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद वहां की सुंदरता से जुड़ी तस्वीर देख सोशल मीडिया पर फिल्म और कला जगत की हस्तियां लोगों से वहां जाने की अपील कर रही हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...