back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीनगर की जेल में बंद पत्रकार के कार्यालय और आवास पर एनआईए, एसआईए का छापा

श्रीनगर, 17 अप्रैल (आईएएनएस) । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की एक संयुक्त टीम ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की एक जेल में बंद स्थानीय पत्रकार फहद शाह के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एनआईए और एसआईए की एक संयुक्त टीम ने श्रीनगर की जेल में बंद पत्रकार फहद शाह के कार्यालय और आवास पर छापा मारा। सूत्रों ने आगे बताया, सौरा के अंचार इलाके में दाऊद कॉलोनी में उनके आवास और श्रीनगर के राजबाग इलाके में उनकी मैगजीन कश्मीर वाला के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है। आपको बता दें कि फहद शाह पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि वह पत्रकारिता की आड़ में राष्ट्र-विरोधी काम को अंजाम दे रहा है। इन आरोपों के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵