back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूकंप में मदद पाकर बदले तुर्किये के सुर, भारत को बताया ‘दोस्त’

तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप के कारण भीषण तबाही हुई है। अब तक 4300 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। भारत ने भी मदद भेजी है जिस पर तुर्कीये ने धन्यवाद दिया है।

अंकारा, एजेंसी। तुर्किये में आए भूकंप के बाद जिस तरह से भारत ने त्वरित मदद भेजी है, वह मदद पाकर तुर्किये के सुर बदल गए हैं। तुर्किये ने भारत को ‘दोस्त’ बताकर धन्यवाद दिया है। तुर्किये में भूकंप आने के बाद पूरी दुनिया से मदद का सिलसिला जारी है किन्तु सबसे पहले जिस देश की मदद तुर्किये पहुंची, वह भारत है। इससे पहले कई बार भारत और तुर्किये के बीच रिश्तों को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तुर्किये खड़ा रहा पाकिस्तान के साथ

कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब मामला भारत बनाम पाकिस्तान हुआ तो तुर्किये पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखा है। अब भूकंप आने के बाद भारत की ओर से पहुंची मदद ने तुर्किये के सुर बदल दिये हैं। भारत की ओर से भेजी गयी मदद के बाद तुर्किये ने भारत को शुक्रिया कहा है।

तुर्किये के राजदूत फिरात सुनेल ने ट्विटर पर दिया धन्यवाद 

तुर्किये के राजदूत फिरात सुनेल ने ट्विटर पर लिखा, ‘दोस्त’ टर्किश और हिंदी में एक आम शब्द है। हमारे यहां एक टर्किश कहावत है, “दोस्त करा गुंडे बेली ओलुर” यानी जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही दोस्त होता है। बहुत बहुत धन्यवाद भारत। सुनेल ने भारत द्वारा भेजी गयी राहत सामग्री के चित्रों के साथ भी ट्वीट किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Indigo एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...