back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup 2023: विराट ने भारत-पाक मैच में किया ऐसा इशारा, जो हो गया वायरल, आपने देखा क्या

World Cup 2023: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली का मैदान से मस्ती भरा वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है। फिर एक वीडियो दो दिनों से खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली का मैदान से मस्ती भरा वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है। फिर एक वीडियो दो दिनों से खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए भारत और पाकिस्तान के दौरान का है। मैच में कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची थीं। कोहली का स्टेडियम में बैठी पत्नी अनुष्का की तरफ इशारा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर विराट क्या कह रहे थे?

वीडियो पर फैंस कर रहे तरह-तरह के कमेंट

कोहली के इस वीडियो में पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कुछ बात करते दिख रहे हैं। वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया-मोबाइल फोन ऐसा है, जैसे मैं क्या करूं जॉब छोड़ दूं। दूसरे यूजर ने लिखा-नहीं जाएगी वो विराट भाई…आपके साथ ही जाएगी। वो औरत, वो कुछ भी कर सकती है।

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा!

दरअसल, अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रहीं हैं। हालांकि अनुष्का या विराट कोहली द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। बता दें विराट और अनुष्का की बेटी वामिका है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अनुष्का व्हाइट ड्रेस में दिखीं और वह लगातार टीम इंडिया को चियर कर रहीं थीं। पहली बार नहीं है कि जब अनुष्का टीम इंडिया का मैच देखने स्टेडियम पहुंची हों, इससे पहले भी उन्हें कई बार टीम इंडिया और पति कोहली को सपोर्ट करते हुए देखा गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आर या पार…टीम इंडिया का सेमीफाइनल संकट, अगर मिली हार तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर भी लग सकता है ग्रहण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। भारत...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...