back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत आ रहे व्लादिमीर पुतिन, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहला दौरा! ‘अब हमारी बारी’ क्यों बोले रूसी विदेश मंत्री

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि यह रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि यह रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल रूस दौरे के दौरान पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे अब पुतिन ने स्वीकार कर लिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं, हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, “पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अब हमारी बारी है।

यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

पुतिन और पीएम मोदी की इस मुलाकात के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद के वैश्विक हालात और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत ने यूक्रेन युद्ध पर हमेशा एक संतुलित और तटस्थ रुख अपनाया है। पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि “यह युद्ध का युग नहीं है।” भारत ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ पारित प्रस्तावों पर वोटिंग से भी दूरी बनाए रखी है।

भारत-रूस संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

पिछले साल, पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन दोनों देशों की यात्रा की थी। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेन्स्की से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा, मोदी अक्टूबर 2024 में रूस के कज़ान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद RIAC द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में विदेश मंत्री लावरोव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा रूस में की थी, अब हमारी बारी है।

2021 में आखिरी बार भारत आए थे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे पहले 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था। यह दौरा केवल 4 घंटे का था, लेकिन इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 बड़े समझौते हुए थे, जिनमें रक्षा और तकनीकी सहयोग से जुड़े समझौते भी शामिल थे। अब, जब रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक राजनीति में बड़े बदलाव हो रहे हैं, पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के रिश्तों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन का बयान, पुतिन के भारत दौरे से मजबूत होगा भारत-रूस-चीन त्रिपक्षीय सहयोग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर चीन ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक बताया है। चीनी...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...