back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचायत चुनाव : कानपुर मे कहीं बैलेट बॉक्स से गायब हुए मतपत्र तो कहीं गलत वोटिंग को लेकर हुआ बवाल

कानपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई पोलिंग बूथों पर गलत वोट डालने और बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद कुछ इस कदर बढ़ा कि आलाधिकारियों को मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराना पड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कानपुर नगर जनपद में पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान हो रहे हैं। इस दौरान कई जगह प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। जिसमें शिवराजपुर ब्लॉक के बैरी गांव में बने पोलिंग बूथ पर प्रत्याशी को डाले गए वोट मतदान केंद्र से बैलेट बॉक्स से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। जिसमें पब्लिक ने दो मतपत्रों के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है। मामले की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए और जांच शुरु कर दी । वहीं कल्यानपुर ब्लॉक के सिंहपुर में बने पोलिंग बूथ की बात की जाए तो यहां गलत वोट डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा कई बार मुंह में कपड़ा डालकर गलत वोटिंग की गई। इसको लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और कुछ में हाथापाई शुरु हो गई। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख उपद्रव करने वाले लोग मौके से भाग गए। सवाल यह उठता है जब पुलिस सुरक्षा में मतदान हो रहे हैं तो यह गलतियां कैसे हो रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵