back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : जनसुनवाई पत्थरबाजी मामले में 15 नामजद सहित सैकड़ों ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज

आक्रोशित ग्रामीणों ने नारायणपुर विधायक के काफिले पर किया था हमला जगदलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बस्तर ब्लॉक के काकड़ीघाट ग्राम चपका में गोपाल स्पंज आयरन प्लांट के लिए आयोजित जनसुनवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने 15 नामजद में बबलू उर्फ मधु बघेल, कैलाश मौर्य, समलू मौर्य, संतोराम (पंच), धानु बघेल, भागरती बघेल, कमलेश भारती, पीली बाई (पूर्व सरपंच), मनबोध पितामंसु, भालू पिता चुम्मन, सकरू पिता बैसाखु, जयनाथ पिता मंगलु सहित सौ से अधिक ग्रामीणों के विरुद्ध बुधवार को अपराध दर्ज किया है। पुलिस इनके खिलाफ आईपीसी 147, 148,294, 307, 323, 341, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में नितिन जैन, राजेशव भारत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। ज्ञात हो कि गोपाल स्पंज आयरन प्लांट के जनसुनवाई में आक्रोशित ग्रामीणों ने नारायणपुर विधायक के काफिले पर पत्थरबाजी करते हुए दौड़ाया था। पीड़ित नितिन जैन ने पुलिस को बताया कि मेरा पैतृक गांव सोनारपाल है। स्पंज आयरन प्लांट की स्थापना के संबंध में ग्राम चपका मारकंडी नदी के पास जन सुनवाई थी। उक्त जन सुनवाई में मैं स्वयं प्लांट के समर्थन में गया था, मैने समर्थन में अपना पक्ष भी रखा था। जन सुनवाई समाप्त होने के बाद प्लांट के विरोधी पक्ष ने आने जाने का मार्ग अवरुद्ध कर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया था। मैं उक्त प्रस्थापित स्थान पर ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फंस गया था। तभी प्लांट के विरोधी पक्ष के लोगों ने मेरी हत्या करने के नियत से अचानक मेरे उपर डंडे तथा पत्थर से हमला कर दिये, मैं अपनी जान बचाने हेतु पुलिस गाड़ी बोलेरो वाहन में घुस गया। उसके बाद भी उक्त लोगों ने पुलिस की वाहन में पत्थरबाजी के साथ तोड़- फोड़ किया गया। इस दौरान मुझे भी डंडे और पत्थर से मारपीट की गई, जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोटे आई। यदि पुलिस बीच बचाव नहीं करती तो मेरी हत्या हो जाती। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...