नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में त्योहार के मौके पर कलाकार अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। वहीं, सिनेमा प्रेमियों के लिए ये स्वतंत्रता दिवस बेहद खास रहने वाला है क्योंकि सब सब पर कई फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है। साल 2024 में 15 अगस्त के दिन एक साथ तीन बड़ी फिल्में दस्तक दे रही है ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ को बराबर की टक्कर मिलेगी।
अक्षय की फिल्म सितंबर में होनी थी रिलीज
फिल्म ‘खेल खेल में’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती नजर आ रही है इसमें अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान और वाणी कपूर नजर आएंगे। बता दें कि, यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकी है। इस फिल्म को पहले सितंबर 2024 में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब इसकी डेट 15 अगस्त को बताई जा रही है।
15 अगस्त को आएगी जॉन इब्राहिम और शरवरी की फिल्म
15 अगस्त का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए तो खास रहने वाला है लेकिन कलाकारों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। 15 अगस्त के दिन अक्षय कुमार की फिल्म ही नहीं बल्कि जॉन इब्राहिम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ भी जबरदस्त टक्कर देने के लिए तैयार है।
15 अगस्त के लिए तैयार अल्लू अर्जुन की फिल्म
15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की भरमार लगी हुई है जिसमें अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ भी अपनी रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था जो स्वतंत्रता दिवस के दिन खत्म होने जा रहा है। फिल्म के टीचर और ट्रेलर ने अपने रिलीज से पहले की कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





