back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंजीनियरिंग से बिग बॉस विजेता तक का सफर, कैसे इस एक्ट्रेस की एक कॉन्टेस्ट ने बदल दी पूरी जिंदगी

आज तेजस्वी प्रकाश अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ अनकही और अनोखी बातें जानते हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने चुलबुले अंदाज और क्यूटनेस से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली तेजस्वी प्रकाश आज एक जाना माना नाम बन चुकी है जिनके लाखों फैंस हैं। आज 10 जून को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही है तो चलिए खास मौके पर उनके सफर के किस्से जानते है कि कैसे तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन की दुनिया में छा गई। 

10 साल के टेलीविजन करियर और 28 वर्ष की उम्र में अपना नेम फेम हासिल करनेवाली तेजस्वी प्रकाश कैसे टेलीविजन की दुनिया में चर्चा में आ गई। आखिर कैसे इस लड़की की टीवी के दुनिया में हुई । मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने नकली लड़की आज टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई। तेजस्वी प्रकाश का जन्म भले ही जेद्दाह में हुआ हो, लेकिन उनका पालन-पोषण मराठी भाषी परिवार में हुआ इसलिए तो उनका शास्त्रीय संगीत से लगाव रहा है। 

इंजीनियर से एक्ट्रेस का सफर

प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दौरान ही कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। मुंबई फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट जीतने के बाद, जब उनकी तस्वीरें मीडिया में आईं तो उनकी जिंदगी ही बदल गई। अगले ही दिन एक प्रोडक्शन हाउस ने बुलाया । इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने एक्टिंग में हाथ आजमाने इंजीनियरिंग का प्रोफेशन छोड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।  

सस्पेंस-थ्रिलर टीवी सीरीज 2612 से हुआ डेब्यू

तेजस्वी प्रकाश का एक्टिंग डेब्यू लाइफ ओके टीवी चैनल पर सस्पेंस-थ्रिलर टीवी सीरीज 2612 से हुआ था, जिसे 2012 के दिन प्रीमियर किया गया था। इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने 2013 में टीवी सीरियल संस्कार- धरोहर किया । लेकिन तेजस्वी को 2015 में कलर्स टीवी के सीरियल स्वरागिनी- जोड़ें रिश्तों के सुर से प्रसिद्धि मिली । जिसमें रागिनी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद कर्ण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तों का में भी नजर आईं। सीरियल में दिया सिंह की शादी एक छोटे बच्चे से होती दिखाई जाती है और वे उसकी रक्षा का जिम्मा उठाती हैं। 

पहरेदार पिया की के विवाद से मिलीं सुर्खियां

साल 2017 में सोनी टीवी के टीवी सीरियल पहरेदार पिया की विवादों के कारण सीरियल और तेजस्वी प्रकाश कई दिनों तक सुर्खियों में रहे थे। चूंकि, बाल विवाह केंद्रित कहानी होने के कारण सीरियल विवादों में घिर गया था। इस सीरियल में दिया सिंह की शादी एक छोटे बच्चे से होती दिखाई जाती है और वे उसकी रक्षा का जिम्मा उठाती हैं। 

मराठी फिल्म और म्यूजिक एलबम में भी किया काम

कई अन्य टीवी सीरियल और फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन-10 के बाद मराठी फिल्म और म्यूजिक एलबम में भी किया काम जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने बॉलीवुड के नामचीन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म स्कूल-कॉलेज आणि लाइफ में भी फिल्म स्कूल-कॉलेज आणि लाइफ में भी देखा जाएगा। इसके बाद एक्ट्रेस को बिग बॉस 15 में दखा गया जिसकी वह विजेता बनी। इसी शो के दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी भी शुरू हुई। शो से बाहर निकले ने बाद एक्ट्रेस को नागिन सीजन 5 में देखा गया जहां से उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avika Gor Marriage: छोटी आनंदी की शादी की तैयारियां शुरू! अविका गौर की हल्दी सेरेमनी में नजर आए ये स्टार्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । मशहूर टीवी शो 'बालिका वधू' से 'छोटी आनंदी' के रूप में हर घर में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अविका गौर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...