नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को उनके अंदाज और बोलचाल के तरीके के लिए जाना जाता है। जैकी श्रॉफ के फैंस अपना बोलचाल का अंदाज भी एक्टर की तरह अपनाते हैं। कुछ इसी तरह एक्टर ने मीडिया वालों को शांत रहने के लिए कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ एक इवेंट से बाहर आ रहे हैं और पैपराजी ने उन्हें घेरा हुआ है। इस तरह से जैकी श्रॉफ गुस्सा हो जाते हैं और सबको शांत रहने के लिए कहते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल जैकी श्रॉफ का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जैकी श्रॉफ का वीडियो देखने में थोड़ा मजेदार भी है एक्टर अपनी फंकी लैंग्वेज में मीडिया वालों को शांत कर रहे हैं। एक्टर ने उन्हें दूरी बनाकर सांस लेने की सलाह दी। एक्टर अपने अंदाज में बोलते हैं कि, “सांस ले लंबा सांस ले। शांति! इतना चिल्ला रहा है, हार्ट के लफड़े हो जाएंगे आराम से रे, मेरा बच्चा आराम से। सांस पर ध्यान रख बेटा, सांस पर ध्यान रख। काहे को इतना टेंशन ले रहा है। क्यों मेरे मुंह में घुसा रहा है ये सब। थोड़ा दूर रख ना, आ रहा है आवाज। बाकी कुछ नहीं बोलने का है। आज योगा डे है अपने-अपने परिवार को अच्छी चीजें सिखाओ। अबे यार रिलैक्स कर छोटे।”
इवेंट का हिस्सा बने जैकी श्रॉफ
इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर जैकी श्रॉफ एक इवेंट का हिस्सा बने उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया है। एक्टर ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें वह योग भी कर रहे हैं और लोगों से हाथ मिला रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जैकी श्रॉफ ने कैप्शन लिखा है, लंबी सांस लेने का और योगा करने का भिड़ू।”
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





