नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जानेवाले पवन सिंह के बिहार के आरा स्थित मकान में सोमवार देर रात करीब 15 लाख रुपये की चोरी हो गई। जहां खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और 30 कारतूस चुरा पर अपना हाथ साफ कर लिया। यह घटना उनके मारुति नगर स्थित मकान में हुईजहां उनकी पहली पत्नी के माता-पिता रहते है। पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दे, भोजपुरी सिनेमा अभिनेता सह गायक पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह से नहीं डरे चोर, सोमवार की देर रात चोरी कर लें भागे 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति । यह घटना आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा, मारुति नगर मकान में हुई है। इसे लेकर पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने संबंधित थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।वारदात के बाद, एसपी राज के निर्देश पर संबंधित थाना के अलावा डीआईयू और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है। इसमें सिनेमा अभिनेता पवन सिंह का आरा शहर में पकड़ी और मारूति नगर दो मोहल्लों में मकान है।
गौरतलब है कि, मारुति नगर मोहल्ले के मकान में पवन सिंह की पहली पत्नी स्व. नीलम देवी के माता-पिता रहते हैं, जो उनके बड़े भाई के भी सास-ससुर हैं। सोमवार की देर रात अज्ञात चोर मकान की खिड़की की ग्रील उखाड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर गए। जिस कमरे में चोर घुसे उस कमरे में घटना के समय कोई नहीं सोया था। चोरों ने कमरे में अलमारी और बक्से को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। इस दौरान किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
इधर, पवन सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि, 15 हजार नकद दो कंगन, लक्ष्मी चैन, एक नवाबी चैन, एक मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ा छागल मिलाकर करीब 15 लाख की चोरी की गई है। जब सुबह मैंने दरवाजा खोला तो, दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद मैंने अपने पति से बोला कि जाकर के गली से देखिए क्या हुआ है।तब जाकर के पता चला कि, चोरों ने खिड़की खोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसके बाद मैं पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को फोन कर सारी घटना बताई। इसके बाद रानू सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी । टाउन थाना इंस्पेक्टर से लेकर एसपी से बात की गई खबर यह भी आ रही है । कि मकान में चोरी को लेकर पवन सिंह ने खुद भोजपुर एसपी राज से बात की है।
‘रायफल छोड़ दी, मगर 30 कारतूस चुराकर कर ले भागे चोर’
पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने बताया कि वे, परिवार समेत हरिद्वार गए थे। अपनी लाइसेंस रायफल दूसरे मकान के कमरे में सास और ससुर के पास रखे थे। गनीमत यह रही की रायफल को चोरों ने नहीं चोरी किया, लेकिन 30 कारतूस चुराकर ले गए हैं।राणू सिंह ने बताया कि, इस मामले की जानकारी पवन सिंह को दे दी गई है। उन्होंने एसपी से बात की है। उपरोक्त मकान में पवन सिंह की पहली पत्नी स्व नीलम सिंह की मां कलावती देवी और उनके पति सुनील कुमार सिंह रहते हैं। दोनों ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।





