back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की शिकायत पर पति आदिल खान दुर्रानी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुंबई, एजेंसी। फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आदिल खान के विरुद्ध सोमवार को ही उनकी पत्नी राखी सावंत ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी शिकायत के आधार पर ओशिवरा पुलिस ने आदिल खान को गिरफ्तार किया है और उनसे सघन पूछताछ कर रही है।

राखी ने आदिल पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया

पुलिस के अनुसार राखी सावंत और आदिल के बीच शादी के चंद दिनों बाद ही विवाद सामने आने लगा था। इसके मद्देनजर सोमवार को राखी सावंत ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में आदिल के विरुद्ध विवाहेतर संबंध रखने, मारपीट करने जैसी शिकायतें दर्ज करवाई। साथ ही राखी सावंत ने आदिल खान पर उनकी मां की बीमारी के वक्त पैसे भी मांगने का भी आरोप लगाया है।

राखी ने कहा पैसे नहीं दिए तो आदिल ने किया प्रताड़ित

राखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने पैसे नहीं दिए तो आदिल ने उसे प्रताड़ित किया। राखी का यह भी दावा है कि आदिल के खिलाफ मैसूर में कई मामले दर्ज हैं और वह दो दिनों तक जेल में रहा था। ओशिवरा पुलिस ने इस संबंध में बाकायदा एफआईआर दर्ज की और आदिल खान को गिरफ्तार किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद मांगा तलाक, पति पीटर पर मारपीट और गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के लगभग 15 साल बाद अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵