back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ के निर्माता का बड़ा एलान, 10 हजार टिकट बाटेंगे मुफ्त

'आदिपुरुष' का ट्रेलर हाल रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म रमायण की कहानी पर आधारित है।’आदिपुरुष’ का ट्रेलर हाल रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। निर्देशक ओम राउत अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के साथ भारतीय सिनेमा को एक नया रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने 10 हजार टिकट मुफ्त में देने का निर्णय लिया है।

दस हजार टिकट फ्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द कश्मीरी फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने फिल्म आदिपुरुष के लिए दस हजार टिकट मुफ्त में देने का फैसला किया है। ये टिकट तेलंगाना में बांटे गए हैं। ये टिकट कुछ पब्लिक स्कूलों के छात्रों के साथ-साथ कुछ नर्सिंग होम और अनाथालयों के लोगों को जारी किए जाएंगे।

आलोचना का करना पड़ा था सामना

कुछ दिनों पहले इस फिल्म के ट्रेलर की काफी आलोचना हुई थी। खासकर सैफ अली खान के रोल में बदलाव देखने को मिले। पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। कुछ जगहों पर लोगों ने प्रभास की प्रतिमाओं को जलाना शुरू कर दिया। बढ़ते विवाद के कारण, ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने मुद्दों को हल करने के लिए फिल्म की रिलीज की तारीख बदल दी। कुछ बदलावों के बाद निर्माताओं ने एक बार फिर फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...