back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kiran Rao की लापता लेडीज के बाद Oscars में पहुंची Randeep Hooda की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर

Swatantrya Veer Savarkar in Oscars: किरण राव की डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' के बाद अब ऑस्कर 25 में रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की हुई एंट्री।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 97वें अकादमी पुरस्कार (Oscars 2025) के लिए भारत की तरफ से Kiran Rao के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज ‘को ऑस्कर में भेजा गया है। अब इसके साथ ही अब Randeep Hooda और Ankita Lokhande की फिल्म Swatantrya Veer Savarkar ‘ को ऑस्कर के लिए भेजा गया है। ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने काफी मेहनत किया था। अब इस फिल्म को Oscars 2025 के लिए भेज दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी। 

फिल्म के निर्माता ने दी जानकारी 

Randeep Hooda की फिल्म Swatantrya Veer Savarkar को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया, इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने खुद दिया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम्बल्ड…हमारी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को ऑस्कर के लिए ऑफिशियली सबमिट किया गया है। हम इसके लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया का धन्यवाद देते हैं। ये सफर काफी बेहतरीन रहा है और हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हमें इसमें सपोर्ट किया।’

फैंस ने दी बधाई 

फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड्स में जाने की खबर मिलते ही फैंस काफी खुश हो गए और निर्माता संदीप सिंह के पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार लगा दी। एक ने लिखा, ‘ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स जानी ही चाहिए थी।’, दूसरे ने लिखा, फिल्म के निर्माता के साथ साथ सभी टीम मेंबर्स को बहुत बहुत बधाई। ‘इसके साथ ही ऐसे कई कमेंट्स है जिसमें फिल्म के टीम को बधाईयां मिल रही हैं। 

फिल्म की कहानी 

रणदीप हुड्डा की ये फिल्म 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के जीवन की प्रमुख घटनाओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को बहुत ही बारीकी से दर्शाती है। इसके साथ ही विनायक दामोदर सावरकर और महात्मा गांधी के बीच वैचारिक मतभेद भी इस फिल्म में दर्शाए गए हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा का काफी दमदार लुक देखने को मिला। एक्टर ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत और पसीना बहाया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...