नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य लम्बे समय से अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। वहीं कुछ समय पहले ही तेलंगाना की वन मंत्री कोंडा सुरेखा ने भी दोनों के तलाक पर बात कि थी और कहा था कि एनटी रामा राव इसके जिम्मेदार है।
अब नागा चैतन्य का भी बयान सामने आया है। नागा ने तलाक की असली वजह बताते हुए तेलंगाना के मंत्री के आरोपों को ख़ारिज कर दिया है।
नागा ने तेलंगाना मिनिस्टर के आरोप को किया ख़ारिज
नागा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली है जिसमे उन्होंने लिखा- कोई भी व्यक्ति तलाक लेना नहीं चाहता और ये हर किसी की ज़िन्दगी का सबसे मुश्किल फैसला होता है। आगे उन्होंने लिखा कि-सभी को लगता है कि सेलिब्रिटी के लिए ये आसान डिसिशन होता है पर मैं आपको बता दू कि मैंने और मेरी वाइफ ने बहुत सोचने के बाद ये फैसला लिया है। हम अलग होना हमारी म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग से हुए है हालांकि अलग होने के बाद हम दोनों ही एक दूसरे की इज्जत करते हैं।
नागा ने आगे कहा कि हम दोनों ने ही अलग होने के बाद कभी इस बारे में मीडिया या किसी इंटरव्यू में कोई पब्लिसिटी नहीं की पर कई लोगों ने इस चीज का मज़ाक बना दिया। मैं लम्बे समय से इस चीज को इग्नोर कर रहा हुं पर अब मेरे सब्र का बांध टूट चुका है।
तेलंगाना मिनिस्टर झूठी है- नागा
नागा ने इसी पोस्ट में आगे लिखा की आज वन मिनिस्टर ने जो दावा किया वो सरासर झूठ है। आगे वो कहते है कि मैं हर औरत की इज्जत करता हूं पर इस तरह फेमस होने के लिए किसी सेलेब्स की पर्सनल लाइफ पर अप्पतिजनक टिप्पठी करना भी गलत है।
सेलेब्स ने भी की निंदा
नागा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गयी। कई सेलेब्स भी वन मिनिस्टर के इस बयान को गलत बता रहे है। वहीं नागा के पिता ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है और साथ ही बयान वापस लेने की बात भी कही है।





