back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Allu Arjun: जेल में एक रात बिताने के बाद रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जानिए कैसे बीता समय?

अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर के दिन हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था इसके बाद उन्हें कोर्ट ले जाया गया था जहां उन्हें 14 दिनों न्यायिक हिरासत में रखने को कहा गया था।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को जेल से रिहा कर दिया गया है। 13 दिसंबर को सुबह हैदराबाद पुलिस ने उन्हें उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। एक्टर से जुड़े एक अपडेट सामने आई थी कि अब उन्हें 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। एक्टर को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद, उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी, 2025 तक के लिए स्थगित कर दी। अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी उन्हें एक रात जेल में रहना पड़ा। 

जमानत मिलने पर भी जेल में कटी रात

 

तेलंगाना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ही अंतरिम जमानत दे दी इसके बाद भी एक्टर की रात जेल में काटनी पड़ी। दरअसल जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत नहीं मिल पाई थी और जब तक ऐसा हुआ रात हो गई थी। रिपोट्स के अनुसार अगर जमानत हो जाती तो पहले उसकी जांच करनी होती। इस कारण एक्टर को रात भर जेल में रहना पड़ा और आज शनिवार सुबह-सुबह ही अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आ गए हैं। 

अल्लू अर्जुन का जेल में ऐसे बीता समय

रिपोट्स के अनुसार एक्टर को रात भर जेल में रहना पड़ा। जेल मैनुअल के मुताबिक, रात का खाना दिया गया। उन्हें बेड और तकिया दिया गया। लेकिन फिर भी एक्टर को आराम करते हुए नहीं देखा गया। सूत्रों ने बताया कि वह रात भर थोड़े बेचैन से दिखे। एक्टर को अपने बैरक में कभी टहलते तो कभी करवटें बदलते देखा गया। रिपोट्स के अनुसार एक्टर ने खाना भी सही से नहीं खाया वो बस बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। 

इस कारण जेल पहुंचे एक्टर 

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक महिला की मौत और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बच्‍चे का इलाज चल रहा है। इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। और शुक्रवार 13 दिसंबर 2024 की सुबह ही एक्टर को उनके घर से हि इस ममले में हैदराबाद ने गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...