back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में मध्यम तीव्रता का भूकंप

श्रीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5 तीव्रता का मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह 5.35 बजे रिक्टर पैमाने पर 5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के गोर्नो-बदख्शां क्षेत्र में था। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी, हालांकि श्रीनगर शहर और घाटी के कुछ अन्य हिस्सों में झटके महसूस किए गए। कश्मीर भूकंप की ²ष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है और यहां पहले भी भूकंप के झटके आ चुके हैं। 8 अक्टूबर, 2005 को आए भूकंप से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 मापी गई थी। –आईएएनएस एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵