back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैतूल के भाजपा दफ्तर पर शरारती तत्व ने विवादित झंडा लगाया

बैतूल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भाजपा के कार्यालय पर किसी शरारती तत्व ने विवादित झंडा लगा दिया। यह पाकिस्तान से मिलता-जुलता झंडा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद बाद में इस झंडे को हटा दिया गया। बताया गया है कि सोमवार को किसी शरारती तत्व ने भाजपा कार्यालय के भवन पर एक झंडा लगा दिया, जो पाकिस्तन के झंडे जैसा है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आई और तरह-तरह की प्रक्रियाएं शुरु हुईं। भाजपा दफ्तर पर पाकिस्तान जैसा झंडा लगे होने की बात सामने आने पर रात को भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी ने पुलिस अधीक्षक से ई मेल के जरिए लिखित में शिकायत की। इसमें कहा गया है, किसी शरारती तत्व ने बैतूल जिला भाजपा कार्यालय पर एक ओर डोर बांधकर पाकिस्तान के निशान वाला इस्लामिक झंडा बिना अनुमति से बांध दिया है। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि उन्होंने जो तस्वीर देखी उसके आधार पर फर्जी होने की आशंका हुई तो फिर रात को एक कार्यकर्ता को मौके पर भेजा तो इस बात की पुष्टि हुई कि भाजपा दफ्तर पर रात तक झंडा वहां लगा है जिसकी एक डोर भाजपा कार्यालय पर बंधी हुई है। जिसने भी यह कृत्य किया है उस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। इस मामले के तूल पकड़ने पर रात को ही पुलिस ने झंड हटवाया। यह झंडा किसने लगवाया था, इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵