back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोविंदा से अलग रहती हैं उनकी पत्नी सुनीता, बोलीं – किसी आदमी पर भरोसा मत करो…

गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेसफुल रहे हैं। वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ भी काफी अच्‍छी रही है। ऐसे में पत्नी सुनीता ने एक्टर को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जिससे हर कोई हैरान है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर गोविंदा के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। उनकी बातें सुनकर फैंस हैरान हैं। सुनीता ने कहा कि वह और गोविंदा एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग रहते हैं। उन्होंने किसी आदमी पर भरोसा नहीं करने की बात भी कही। गौरतलब है कि गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेसफुल रहे हैं वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ भी काफी अच्‍छी रही है। गोविंदा ने सुनीता आहूजा के साथ शादी की है और उनके दो बच्चे भी हैं। ये कपल हमेशा एक दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आता है। ऐसे में पत्नी सुनीता ने एक्टर को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जिससे हर कोई हैरान है। 

सुनीता अपने बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती हैं



दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में सुनीता ने खुलासा किया है कि वे और गोविंदा ज्यादातर अलग-अलग ही रहते हैं। सुनीता अपने बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती हैं तो वहीं गोविंदा अपार्टमेंट के सामने एक बंगले में रहते हैं। सुनीता ने बताया कि हमारे दो घर हैं। हमारे अपार्टमेंट के सामने एक बंगला है। फ्लैट में मैं, मेरा मंदिर और बच्चे हैं। उन्‍होंने बताया कि हम आपस में कम बात करते हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि ज्यादा बात करके हम अपनी एनर्जी बर्बाद करते हैं। 

गोविंदा के पास रोमांस के लिए वक्‍त ही नहीं है

सुनीता ने कहा कि गोविंदा हमेशा काम करते रहते हैं और उनके पास रोमांस के लिए वक्‍त ही नहीं है। मैंने उनसे कह दिया है कि अगले जन्म में वह मेरा पति न बने। क्‍योंकि मैं अपने पति के साथ बाहर सड़कों पर पानी-पूरी खाना चाहती हूं। मुझे याद नहीं है कि हम दोनों फिल्म देखने आखिरी बार कब साथ गए थे । 

हमारी शादी को 37 साल हो गए हैं



सुनीता ने आगे कहा कि आप कभी नहीं जानते कि लोग आपकी पीठ पीछे क्या करते हैं। किसी आदमी पर कभी भरोसा मत करो। वैसे हमारी शादी को 37 साल हो गए हैं तो वह अब कहां जायेगा? पहले भी वह कहीं नहीं जाता था, लेकिन अब मुझे नहीं पता। 

सुनीता ने मजाकिया अंदाज में ली चुटकी 



सुनीता ने गोविंदा के लिए कहा कि मैं हमारी शादी में पहले बहुत सेफ थी, अब नहीं हूं। क्या है ना साठ के बाद लोग सठिया भी जाते हैं । उनकी उम्र 60 के पार हो गई है, पता ही नहीं चलता कि वह क्या करते हैं। उन्‍होंने कहा कि पहले मुझे फर्क नहीं पड़ता था लेकिन अब जब वो 60 साल से ज्यादा के हो गए हैं, तो मुझे डर लगने लगा है कि खाली बैठा है कुछ कर ना डाले।

Advertisementspot_img

Also Read:

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति जगाने वाले ये गाने, जो हर भारतीय की प्लेलिस्ट में होने चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Republic Day 2026 का जश्न जब देशभर में पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। देशभक्ति से भरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...