back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sonam Kapoor को रोस्ट करने पर शोला बने पति आनंद आहूजा, कंटेंट क्रिएटर को सिखाया सबक

Sonam Kapoor Roast: सोनम कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। सोनम ने 'ब्लाइंड' से ओटीटी पर कदम रखा। मां बनने के से एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर थीं। अब पति की वजह से वह सुर्खियों में हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। सोनम ने फिल्म ब्लाइंड से ओटीटी पर कदम रखा। मां बनने के से एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर थीं। हालांकि, फिर से पति आनंद आहूजा की वजह से वह सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम के पति एवं बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने ऑनलाइन उनकी छवि खराब करने वाले कंटेंट क्रिएटर को पब्लिक नोटिस भेजा था। इसकी जानकारी खुद कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने सोनम कपूर(Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा की ऑनलाइन छवि संभालने वाली कंपनी द्वारा भेजे नोटिस की कॉपी शेयर की।

सोनम को किया था Roast

कुछ महीने पहले एक Youtube पर कंटेंट क्रिएटर ने सोनम के पब्लिक में दिए स्टेटमेंट का मजाक उड़ाते हुए एक्ट्रेस को निशाना बनाया था। एक्ट्रेस को काफी रोस्ट किया, जिसके बाद वह वायरल हो गया। कंटेंट क्रिएटर रागिनी, जिन्हें सोनम को रोस्ट करने के चक्कर में उनकी ऑनलाइन कंपनी, जो एक्ट्रेस का इंटरनेट पर रेप्यूटेशन मैनेजमेंट देखता है, उनकी ओर से नोटिस गया।

कंटेंट क्रिएटर ने लीगर नोटिस के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए

उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। पहली स्टोरी शेयर कर रागिनी ने लिखा-सोनम पर मैंने जो वीडियो बनाया था, वह चाहती थीं कि उसे डिलीट कर दूं। मैंने अब तक उनके बारे में बुरी चीज नहीं कही है। रागिनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो दूसरा स्क्रीन ग्रैब शेयर किया है। एक पब्लिक नोटिस की कॉपी है, जिस पर आनंद आहूजा का नाम है। उनके साथ सोनम के भी सिग्नेचर हैं। हालांकि, उस पर तारीख 10 फरवरी 2023 लिखी है। दरअसल, सोनम और उनके हसबैंड आनंद आहूजा ने छह महीने के लिए मैनेजमेंट कंपनी को इंटरनेट इमेज प्रोटेक्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कंटेंट क्रिएटर ने नोटिस का दावा करने के बाद एक्ट्रेस की पुरानी वीडियो दोबारा वायरल की है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵