back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नकली भारतीय मुद्रा के प्रसार के आरोप में एक व्यक्ति को 5 साल की जेल

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता की एक विशेष एनआईए अदालत ने सोमवार को केताबुल एसके नाम के एक व्यक्ति को 5 साल की जेल की सजा सुनाई और उस पर आपराधिक साजिश रचने और नकली भारतीय मुद्रा के प्रसार के लिए 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्हें आईपीसी की धारा 120-बी, 489बी और 489सी के तहत दंडनीय अपराधों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। इस मामले के सिलसिले में 23 दिसंबर, 2021 को एक विशेष एनआईए अदालत ने दो लोगों को पहले ही दोषी ठहराया था। शुरूआत में इस संबंध में जुलाई 2018 में फरक्का पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने 1,92,000 रुपये की नकली भारतीय मुद्राएं जब्त की थीं। बाद में, एनआईए ने अगस्त 2018 में जांच अपने हाथ में ले ली। गहन जांच के बाद, एनआईए ने 2018 में 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵