back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Satyaprem Ki Katha ने 11वें दिन की अच्छी कमाई, 10 दिनों के तोड़े रिकार्ड

कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म ''सत्यप्रेम की कथा'' ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म का प्रदर्शन धीमी गति से शुरू हुआ। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार इजाफा हो रहा।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म ”सत्यप्रेम की कथा” ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। हालांकि फिल्म का प्रदर्शन धीमी गति से शुरू हुआ। इसके बाद देखा गया कि इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती गई। फिर सीधे 11वें दिन इसने खूब चर्चा बटोर ली है।

Satyaprem Ki Katha satyprem_ki_katha.PNG

सत्यप्रेम की कथा ने 5. 25 करोड़ की हुई कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सत्यप्रेम की कथा ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री की। फिल्म ने पिछले 6 दिनों में जितनी कमाई की थी उससे ज्यादा 11वें दिन कमाई कर ली। कार्तिक की फिल्म ने रविवार को 5.25 करोड़ की कमाई की तो अब फिल्म ”सत्यप्रेम की कथा” ने कुल 66.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बताया जाता है कि इस फिल्म पर 60 करोड़ रुपये की लागत आई है।

Satyaprem Ki Katha kartik.PNG

कार्तिक-कियारा की जोड़ी को लोगों ने किया पसंद

कार्तिक-कियारा की फिल्म के निर्देशन की कमान डायरेक्टर समीर विद्वांस ने संभाली। फिल्म में सुप्रिया पाठक और गजरात राव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इन दोनों ने कार्तिक के माता-पिता का किरदार निभाया है। अनुराधा पटेल और सिद्धार्थ रांदेरिया कियारा के माता-पिता की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...