back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली बेहतर है या मुंबई? मनोज वाजपेयी ने दो टूक जवाब दे दिया

एक्टर मनोज बाजपेई ने दिल्ली और मुंबई का सबसे बड़ा फर्क बताया है इस दौरान उन्होंने लोगों का जिक्र किया है और कहा है की लोग बड़े-बड़े ढिंगे मारते है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मनोज बाजपेई इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खास बात यह है कि एक्टर की यह 100 वीं फिल्म है जो 24 मई, 2024 को रिलीज हो रही है। इस दौरान मनोज बाजपेई ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन के अनुभव को शेयर किया है। एक्टर ने दिल्ली और मुंबई के फर्क के बारे में बताया है।

मनोज बाजपेई ने बताया दिल्ली और मुंबई का फर्क

एक्टर मनोज बाजपेई मुंबई ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी रह चुके हैं इस दौरान उनके दोनों शहरों को लेकर अलग-अलग अनुभव है। एक पॉडकास्ट शो में एक्टर ने अपने विचारों को शेयर करते हुए कहा है कि, दिल्ली के जो लोग होते हैं वह कार शब्द का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि इसकी जगह यह कहते हैं कि मैं अपनी मर्सिडीज में आ रहा हूं। इसके बाद उन्होंने मुंबई के बारे में बताया कि वह दिल्ली से काफी विपरीत है।

मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं अमीर लोग

मनोज बाजपेई दोनों शहरों को लेकर कहते हैं कि, “मुंबई के लोग अच्छे हैं तो दिल्ली सुंदर है।” मनोज बाजपेई दोनों शहरों के बारे में अपने विचार स्पष्ट करते हैं क्योंकि उन्होंने यहां पर खूबसूरत पल बिताए हैं और हर एक चीज को करीब से जानते हैं। भले ही एक्टर को दिल्ली से प्यार है, लेकिन उनका यह मानना है कि मुंबई के लोग ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा मनोज बाजपेई ने यह भी कहा है कि मुंबई में जो अमीर लोग हैं उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने में कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती वही दिल्ली के लोग अपनी महंगी-महंगी गाड़ियां दिखाते हैं।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...