back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OTT News : “12th फेल” से लेकर “एनिमल” और “सैम बहादुर” तक 2024 में OTT पर धमाल मचाने आ रही हैं !!

इस दौर में लोग थिएटर में फिल्मों का मजा नहीं उठा पाते, इसीलिए उन व्यस्त लोगों के लिए OTT मनोरंजन का बेहतरीन साधन है, इसीलिए फिल्म के रिलीज के बाद लोग इंतजार में रहते हैं की फिल्म OTT पर कब रिलीज होगी.

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के इस ऑनलाइन जमाने में फिल्में भी बड़ी स्क्रीन वाले थिएटर से छोटी स्क्रीन वाले मोबाइल फोन में परिवर्तित हो गई यह OTT प्लेटफॉर्म की वजह से संभव हो पाया, आजकल के इस दौर में OTT का जमाना है लोग थिएटर में ना जाकर फिल्मों का इंतजार अब OTT पर करते हैं और जब फिल्में ओट पर रिलीज होती है तो उसे लोग घर बैठकर अपने परिवार के साथ इंजॉय करते हैं, 2023 के अंतिम महीना में बॉलीवुड ने दर्शकों को कुछ सबसे हिट फिल्में दी हैं फिल्मों में निर्माता और अभिनेताओं ने अपनी कहानी में एक्शन और दमदार डायलॉग्स से दर्शकों को फिल्मों की ओर आकर्षित किया और दर्शको उन कहानियां में बंध गए, चलिए अब नजर डालते हैं की 2023 के अंतिम महीने में रिलीज हुई बेहतरीन फिल्में साल 2024 में किस तारीख को रिलीज होने वाली है क्योंकि दर्शकों को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

2024 में OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में-

दर्शकों को हिंदी सिनेमा से काफी उम्मीदें बनी रहती हैं क्योंकि हिंदी सिनेमा अपने दर्शकों के लिए नई-नई मनोरंजन वाली फिल्में लाता रहता है 2023 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है आने वाले 2024 में दर्शकों को फिर एक बार हिंदी सिनेमा से काफी उम्मीदें हैं अगले साल कई बड़ी फिल्में ओट पर रिलीज होनी है जिसमें रणबीर कपूर की एनिमल, विक्की कौशल की सैम बहादुर और विक्रांत मैसी की 12th फेल जैसी बेहतरीन फिल्मों के नाम शामिल है, चलिए जानते हैं।

फिल्म ‘ एनिमल ‘-

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे बटोरे इस फिल्म की कहानी बाप बेटे के अटूट प्यार को दिखती है फिल्म में कई अन्य मुख्य कलाकार शामिल रहे जिसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में रही या फिल्म कथित तौर पर 26 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म ‘ सैम बहादुर ‘-

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है, फिल्म में फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 26 जनवरी 2024 को zee 5 पर रिलीज होगी।

फिल्म ‘ 12 वीं फेल ‘-

यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक कहानी को बताती है जो अपनी शैक्षणिक यात्रा को फिर से शुरू करने और दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा UPSC का प्रयास करते हैं, इस फिल्म में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आए यह फिल्म कथित तौर पर जनवरी 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...