नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज का हर कोई बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। शो का तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। नए सीजन में भी पंकज त्रिपाठी जैसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस वेबसीरीज के दो सीजन पहले ही धमाल मचा चुके हैं। फिल्म का तीसरा पार्ट फैंस का मनोरंजन के लिए तैयार है। मिर्जापुर के नए सीजन की कहानी में पुरानी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।
मिर्जापुर फिल्म का पहला हिस्सा 2018 में रिलीज किया गया था। जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था । इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म में सभी कैरेक्टर लोगों को काफी पसंद आया था। कहानी के अलावा किरदारों ने फिल्म की खूब तारीफ की थी।
मिर्जापुर 3 वेबसीरीज को लेकर कोई रिलीज डेट नहीं घोषित हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि फिल्म को मार्च के आखरी हफ्ते में रिलीज किया जाना है।
अमेजन प्राइम पर होगा स्ट्रीम
मिर्जापुर के दोनों पार्ट को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया गया था। इस बार भी मूवी का तीसरा पार्ट अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने की संभावना है।
मिर्जापुर 3 में इन किरदारों का रहेगा जलवा
मिर्जापुर 3 की बात करें तो इन किरदारों का जलवा देखने को मिल सकता है। अली फजल गुड्डू के तौर पर वापसी कर रहे हैं। दूसरी तरफ श्वेता त्रिपाठी ने वेबसीरीज में गजगामिनी गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली हैं।
क्या है मिर्जापुर की कहानी
मिर्जापुर की कहानी मिर्जापुर के जाने माने राजा कालीन भैया के आसपास घूमती है। कालीन भैया की फैमिली में सत्ता लेने की होड़ मची रहती है। जो कहानी सत्ता की लड़ाई से शुरू होकर सिंहासन तक पहुंच जाती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





