back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का टीजर रिलीज, फैंस बोले- सुपर टाइगर मुथुवेल पांडियन वापस आ गए हैं

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है।जिसमें एक बार फिर 74 साल के रजनीकांत को बम-धमाकों के बीच एक्शन करते दिखाया गया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म जेलर का सीक्वल जेलर 2 की घोषणा हो गई है। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है। एक बार फिर रजनीकांत को ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखाया गया है। नेल्सन द्वारा निर्देशित इस फ‍िल्‍म के टीजर को सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिल रही है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर जैसे ही जेलर 2 का एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज किया वैसे ही तेजी से वायरल हो गया। टीजर में सुपरस्टार के स्वैग को खूब सराहना मिल रही है। फ‍िल्‍म अभी प्री – प्रोडक्शन में है। यह फ‍िल्‍म अगले साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

हाथ में बंदूक लेकर एंट्री करते हैं रजनीकांत 


टीजर में दिखाया कि गोवा में सेट किया गया टीजर, बैकग्राउंड में रेडियो पर चक्रवात की घोषणा के साथ खुलता है। नेल्सन और अनिरुद्ध एक घर में आराम कर रहे थे। तभी अचानक गोली लगने और कुल्हाड़ी से मारे जाने से बाधा उत्पन्न होती है। धीरे-धीरे रजनीकांत हाथ में बंदूक लेकर एंट्री करते हैं। टीजर के आखिर में सुपरस्टार अपने दुश्मनों पर बम फोड़ते नजर आते हैं और टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में अपना शासन बनाते हैं। बता दें कि 2023 में रिलीज हुई जेलर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। ​​नेल्सन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। इस फ‍िल्म ने दुनिया भर में 604.5 करोड़ और भारत में 348.55 करोड़ रुपए कमाए थे।  


फैंस ने टीजर के बारे में ये कहा 


सोशल मीडिया पर जेलर 2 का इस टीजर को लेकर फैंस अपनी एक्‍साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। टीजर को देखने के बाद एक फैंस ने लिखा कि कुली और जेलर 2… एक बात तो साफ है रजनी-कॉलीवुड के रिकॉर्ड मेकर और रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। दूसरे फैंस ने लिखा कि “यह बहुत बढ़िया लग रहा है”। तीसरे फैंस ने लिखा कि मैं इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने का इंतजार कर रहा हूं”। एक और फैंस ने लिखा कि “सुपर! टाइगर मुथुवेल पांडियन वापस आ गए हैं। “रजनी सर जिंदाबाद!!!! मैं इसका इंतजार कर रहा था!” एक अन्य दर्शक ने यह कहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, दस्तक देगी फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिनेमाघर के साथ साथ OTT पर एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देती है, जिसे आप घर पर...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵