back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sushant Rajput Case से बचने को रिया चक्रवर्ती जाना चाह रही विदेश, CBI ने कियारा आडवाणी का नाम लेकर खोली पोल

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

सीबीआई ने रिया के दावों की जांच को मांगा समय

वकील श्रीराम शिरसाट ने सीबीआई की ओर से जस्‍ट‍िस एएस गडकरी और जस्‍ट‍िस एससी चांडक को बताया कि एजेंसी उक्‍त कंपनी के साथ रिया के जुड़ाव के दावों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है। रिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कोर्ट से अपील की कि इस बारे में अगली सुनवाई 22 दिसंबर को तय की जाए, लेकिन कोर्ट ने कहा कि वह कार्यवाही में जल्दबाजी नहीं करेगी। साथ ही सीबीआई को रिया के दावों की जांच के लिए समय दिया। अदालत ने कहा कि जरूरत पड़े तो एक्ट्रेस 26 दिसंबर को हॉलीडे बेंच से संपर्क कर सकती है।

सीबीआई कर रही सुशांत राजपूत केस की जांच

रिया के बॉयफ्रेंड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने बेडरूम में डेड मिले थे। इसे शुरुआत में खुदकुशी का केस माना गया, लेकिन मामला पूरी तरह से तब बदला, जब दिवंगत एक्टर के पिता ने बिहार पुलिस में बेटे की गर्लफ्रेंड रिया और उनके परिवार के ख‍िलाफ आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। मामले में कई तरह के पेच सामने आने पर सीबीआई को जांच सौंपी गई।

2020 में जारी हुआ था लुकआउट सुर्कलर

सीबीआई ने अगस्‍त 2020 में ही रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इस साल के शुरू में हाईकोर्ट ने शोविक के विरुद्ध सर्कुलर अस्थायी रूप से निलंबित किया था। इससे उसे विदेश यात्रा की मंजूरी मिली। रिया और शोविक को सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵