back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के लालबाग स्थित झुग्गी में फटा एलपीजी सिलेंडर, 5 घायल

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के आजादपुर स्थित लाल बाग में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने की खबर सामने आई है। हालांकि इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली के लालबाग स्थित करीब 25 गज की एक झुग्गी के अंदर एलपीजी सिलेंडर फट गया है। सूचना मिलते ही 3 दमकल गाड़ियों को भेजा गया और लगी आग पर काबू पाया जा रहा है। हालांकि सिलेंडर फटने के कारण इसमें 5 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया हैं जहां उनका उपचार जारी है। इसके अलावा सिलेंडर फटने की धमक इतनी तेज हुई कि बगल में मौजूद अन्य झुग्गियों पर भी इसका असर दिखाई दिया। हालांकि लोगों को जब तक समझ आता कि क्या हुआ है तब तक चारों ओर चीख पुकार मच चुकी थी। सिलेंडर फटने से स्थनीय लोगों में डर का माहौल भी बना हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिसकर्मी और दमकल विभाग के कर्मी मौजूद है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह घटना आखिर कैसे हुई। साथ ही इस मसले पर दिल्ली पुलिस भी जांच कर रही है। –आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵