back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लंदन की डॉक्टर दक्षिणी दिल्ली में मृत पाई गईं

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में लंदन की डॉक्टर यहां एक फ्लैट में मृत पाई गईं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मेघा कयाल के रूप में हुई है, जो लंदन मिल्टन कीन्स यूनिवर्सिटी अस्पताल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत थी। इससे पहले वह दिल्ली के सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में डॉक्टर थी। पुलिस के मुताबिक ये घटना रविवार की है। अधिकारी ने कहा, सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर, जब मेघा कयाल दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं दे रहीं थीं, तो उसकी भाभी ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला और अंदर मेघा को बेहोश पाया। उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला पाया है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। अधिकारी ने कहा, मेघा की 79 साल की मां का 27 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद वह गंभीर अवसाद में चली गईं थीं। उसके पिता स्टेज फोर कैंसर के मरीज हैं। यही पारिवारिक परिस्थितियां उसके यह कदम उठाने का संभावित कारण हो सकती हैं। पुलिस ने कहा, परिवार द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं किया जा रहा है, पुलिस ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...