back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Taapsee Pannu Birthday: अगस्त महीना तापसी पन्नू के लिए है काफी खास, लगतार 2 फिल्मों में आएंगी नजर

1 अगस्त यानि आज तापसी पन्नू अपना जन्मदिन माना रही हैं। अगस्त महीना एक्ट्रेस के लिए बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि उनकी 2 फिल्में रिलीज होने जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तापसी पन्नू ने अब तक कई फिल्मों में अभिनय किया हैं। उनकी हर फिल्म में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। एक्ट्रेस ने सालों की मेहनत और स्ट्रगल से इंड्रस्टी में एक अलग पहचान बना ली है। वहीं,आज 1अगस्त को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं। अगस्त का महीना तापसी के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस महीने उनकी दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। जिसके कारण उनके लिए ये महीना ट्रिपल सेलिब्रेशन वाला बन गया है।

9 अगस्त को रिलीज होगी ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’


तापसी पन्नू ने अब तक के करियर में ‘चश्मे बद्दूर’, ‘बेबी’, ‘पिंक’, ‘नाम शबाना’, ‘हसीना दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘गेम ओवर’ और ‘शाबाश मिठू’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दमदार एक्टिंग करके फैंस को दीवाना बनाया हैं। वहीं, इस महीने उनकी दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल खेल में’, जो सिर्फ़ एक हफ़्ते के अंतर में रिलीज़ होने वाली हैं। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ 2021 में आई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की ओटीटी पर सीक्वल के रूप में बनने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में एक बार फिर एक्ट्रेस का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है इसमें विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल लीड रोल्स में हैं। ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी। 

15 अगस्त को रिलीज होगी ‘खेल खेल में’ 


‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ फिल्म के बाद 15 अगस्त को एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म ‘खेल खेल में’ भी रिलीज होगी। इस फिल्म में आपको अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, एमी विर्क के साथ तापसी पन्नू और आदित्य सील के साथ प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी देखने को मिलेगी।वहीं, सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 2 अगस्त 2024 को लॉन्च होगा। हालांकि 15 अगस्त ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देने वाली है क्योंकि इसी दिन श्रद्धा कपूर की स्त्री और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी रिलीज होंगी। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...