back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी चैतन्य प्रसाद को कोरोना

पटना, 14 अपै्रल (हि.स.)। बिहार में कोरोना संक्रमण के माामले तेजी से बढ़ रहे है। इससे होने वाली मौतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है।बिहार के प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी को कोरोना हो गया है। कोरोना से मंगलवार को 16 लोगों की मौत सिर्फ पटना में हुई जबकि बुधवार को अब तक पीएमसीएच में एक और एम्स में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इस खबर की पुष्टि नोडल आफिसर संजीव ने की है। सूत्रों के अनुसार 2009 बैच के अधिकारी सीआईडी के इंस्पेक्टर राकेश कुमार की कोरोना से मौत होने की सूचना है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी गृह विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद भी बुधवार को कोरोना पाजीटिव पाये गये हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। आईपीएस बलिराम चौधरी भी कोरोना पोजिटीव हो गये हैं ।उन्हें एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ भी कोरोना संक्रमित हैं। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार के साथ दानापुर रेलमंडल के कई रेलवे कर्मचारी कोरोना पोजीटिव पाये गये हैं। कोरोनो पाजीटिव लोगों की संख्या में जिस तरह बढ़ोतरी हो रही है उस हिसाब से यहां के अस्पतालों में बेड की संख्या कम है। पटना एम्स में कुल 110 बेड हैं जबकि यहां मरीजों की संख्या 112 है। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों के बाद उन्हें जलाने के लिए भी उनके परिजनों को श्मशान में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पटना के बांस घाट पर लोग इसके लिए 8 से 10 घंटे इंतजार कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा/विभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories