back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Yash ने अपने जन्मदिन पर दिया फैंस को तोहफा, फिल्म ‘टॉक्सिक’ का जारी हुआ टीजर

KGF फेम एक्टर यश आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का टीजर जारी करके अपना पहला लुक दिखाया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Yash आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हसन ज़िले के भुवानाहल्ली गांव में हुआ था। आज जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग नजर रहा है। यश के इस लुक को देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर उत्सुक हो गए हैं।  

टीजर से पहले एक्टर ने शेयर किया पोस्टर 

यस के फैंस उनकी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ का इंतजार कर रहे थे लेकिन ‘केजीएफ 3’ से पहले एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर के रिलीज करने से पहले एक्टर ने एक पोस्टर भी शेयर किया था। इस पोस्टर में यश नजर आ रहे थे साथ ही टीजर आज रिलीज होगा ये भी बताया गया था। वहीं अब एक्टर ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज करके अपने फैंस को खुश कर दिया है।  

ऐसा हैं फिल्म का टीजर 

फिल्म के टीजर की बात करें तो टीजर की शुरुआत में एक पार्टी बार नजर आता हैं जहां डांस और पार्टी का मोहाल बना हुआ हैं। इसके बाद एक्टर यश पर फोकस जाता है वो कार से उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ- साथ पार्टी का भी सीन बार-बार नजर आ रहा हैं। इसके बाद यश का चेहरा दिखाई देता है। एक्टर शूट बूट पहने हुए होते हैं साथ में कैप भी लगाए हुए हैं। एक्टर का ये लुक KGF फिल्म से बहुत अलग है। इसके साथ ही फैंस की उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है।   

यश के साथ नजर आएगी ये अभिनेत्री 

इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवानी और नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। लेकिन अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नही हुई है। और न ही टीजर में अभिनेत्रियों का कोई सीन सामने आया हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यश फिल्म में ड्रग्स माफियों का किरदार निभा रहे हैं यही नहीं फिल्म की कहानी में 1970 के दशक के ड्रग्स माफियों को दर्शाया जाएगा।अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का भी पता नहीं चला है। वहीं खबर के अनुसार ये फिल्म अप्रैल 2025 में रिलीज हो सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...