back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Taxi App से ड्राइवर और यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, Ola-Uber के लिए बड़ा झटका

भारत सरकार के सहयोग से विकसित Bharat Taxi App 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में शुरू होने जा रहा है, जो ड्राइवर-केंद्रित कोऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत के बड़े शहरों में टैक्सी बुक करने के लिए लोग आमतौर पर ओला या उबर जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें अक्सर ज्यादा किराया (सर्ज प्राइसिंग), राइड कैंसिलेशन, ड्राइवर-पैसेंजर विवाद और सफाई जैसी शिकायतें सामने आती रहती हैं। अब इस स्थिति में Bharat Taxi App एक नया विकल्प लेकर आ रहा है। यह ऐप 1 जनवरी 2026 से पूरे भारत में शुरू होगा और इसे सरकार के सहयोग से विकसित किया गया है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कोऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगा, यानी ड्राइवर और यात्री दोनों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। 

क्‍या है भारत टैक्सी, कैसे है ओला-उबर से अलग?

भारत टैक्सी को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड चला रही है, जिसे अमूल, इफको और NABARD जैसे बड़े कोऑपरेटिव संस्थानों का सहयोग प्राप्त है। हालांकि इसे पूरी तरह सरकारी ऐप नहीं कहा जा सकता, फिर भी भारत सरकार इसकी सबसे बड़ी प्रमोटर है। ओला और उबर से अलग, भारत टैक्सी का मॉडल ड्राइवर-केंद्रित है। इसमें ड्राइवर सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि हिस्सेदार होंगे, जिससे उनकी आमदनी, सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे। इस पहल से न केवल ड्राइवरों को फायदा होगा, बल्कि यात्रियों को भी बेहतर और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।

पैसेंजर को मिलेंगे ये फायदे

यह ऐप यात्रियों के लिए कई नए फायदे लेकर आ रहा है। सबसे बड़ी खासियत है ट्रांसपेरेंट फेयर स्ट्रक्चर, जिससे सर्ज प्राइसिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ऐप में रियल-टाइम ट्रैकिंग, राइड डिटेल्स शेयर करने की सुविधा और 24×7 कस्टमर सपोर्ट भी उपलब्ध होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐप को दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों से जोड़ा जाएगा। शुरुआती बीटा वर्जन में फिलहाल एडवांस बुकिंग, एयरपोर्ट ट्रांसफर और आउटस्टेशन ट्रिप्स की सुविधा है, जबकि फाइनल वर्जन में इंस्टेंट बुकिंग भी शामिल होने की संभावना है।

ड्राइवर्स को भी फायदा

एप ड्राइवर्स के लिए कई मायनों में बदलाव लेकर आया है। इस ऐप को लेकर दावा है कि ड्राइवर्स को अपनी कमाई का लगभग 80% हिस्सा मिलेगा, जो वर्तमान प्लेटफॉर्म्स की तुलना में काफी बेहतर है। इसका मतलब है कि ड्राइवर्स की आमदनी अधिक स्थिर होगी और कमीशन कटौती का दबाव कम होगा। साथ ही, ड्राइवर्स को सटीक वेरिफिकेशन, स्पष्ट नियम और शिकायत निवारण सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे उन्हें काम के दौरान अधिक सुरक्षा और भरोसा मिलेगा।

बीटा स्टेज में धांसू रिस्पॉन्स

फि‍लहाल, ऐप अभी बीटा वर्जन में है और तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके बावजूद, सिर्फ 10 दिनों में 51,000 से अधिक ड्राइवर्स ने ऐप में एनरोलमेंट किया है। यह आंकड़ा दिखाता है कि ड्राइवर्स इस नए ड्राइवर-केंद्रित मॉडल के प्रति कितने उत्साहित और भरोसेमंद हैं।

ओला-उबर की टेंशन बढ़ी

अगर Bharat Taxi App अपने वादों को पूरा करता है, तो यह भारतीय राइड-हेलिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है। सस्ती, पारदर्शी और ड्राइवर-फ्रेंडली सेवा ओला और उबर के लिए सीधा मुकाबला साबित हो सकती है। आने वाले समय में यह देखना रोचक होगा कि भारत टैक्सी भारतीय सड़कों और बाजार पर कितना असर डालती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...