back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आमिर खान की फिल्‍म ‘सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतने बीके टिकट्स

शुक्रवार, 20 जून को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग भले देर से सही, लेकिन मंगलवार 17 जून देर शाम से शुरू हो चुकी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड स्‍टार आमिर खान की फिल्‍म ‘सितारे जमीन पर’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इससे पहले कई मौकों पर आमिर खान कह चुके है कि वह इस फिल्‍म के लिए काफी उत्‍साहित है। शुक्रवार, 20 जून को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग भले देर से सही, लेकिन मंगलवार 17 जून देर शाम से शुरू हो चुकी है। 

बुधवार सुबह को जहां सिर्फ 550 शोज के लिए प्री-बुकिंग हो रही थी, वहीं अब गुरुवार सुबह तक यह आकंड़ा बढ़कर 6128 शोज पहुंच गया है। लिहाजा, एडवांस बुकिंग की रफ्तार में तेजी आई है। बीते 24 घंटों में प्री-बुकिंग की कमाई में 262 गुना बढ़ी है। लेकिन ओपनिंग डे पर धमाल मचाने के लिए यह अभी भी फेस साबित होती है। आमिर खान की फिल्‍म अब भी तारीफ यानी वर्ड-ऑफ-माउथ के सहारे है।

RS प्रसन्‍ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ को देशभर में 3000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स ने ओपनिंग डे पर एक अलग नीति अपनाई है। पहले दिन सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स से लेकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स तक में एक स्‍क्रीन पर दिनभर में 4 शोज ही दिखाए जाएंगे। पहला शो 11 बजे सुबह शुरू होगा। जबकि शनिवार से थिएटर्स अपने मुताबिक शोज की संख्‍या बढ़ा सकते हैं। कम शोज के कारण पहले दिन की कमाई पर भी असर पड़ेगा।

‘सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग

खैर, रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह 550 शोज के लिए मात्र 575 टिकटों की एडवांस बुकिंग और करीब 38 हजार रुपये की ग्रॉस कमाई हुई थी। जबकि 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह 7 बजे तक 6128 शोज के लिए 38,805 टिकटों की बिक्री हुई है। इससे कुल 99.84 लाख रुपये का ग्रॉस कमाई हुई है। ब्‍लॉक सीटों से कमाई को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 3.61 करोड़ रुपये का है।

तमिल और तेलुगू में भी रिलीज, दिल्‍ली में सबसे अध‍िक बुकिंग

आमिर की यह फिल्‍म ‘सितारे जमीन पर’ हिंदी के अलावा, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। लेकिन स्‍वाभाविक तौर पर हिंदी वर्जन का दबदबा ज्‍यादा है। अब तक 90 लाख रुपय से अध‍िक की एडवांस बुकिंग सिर्फ हिंदी वर्जन से हुई है। जिन शहरों में अच्‍छी प्री-बुकिंग हो रही है, उनमें दिल्‍ली-एनसीआर टॉप पर है। 

‘सितारे जमीन पर’ की कास्‍ट

एक्‍टर आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ जिन‍िलिया डिसूजा देशमुख मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्‍म में 10 दिव्‍यांग कलाकार- अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी अपना डेब्‍यू कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...