back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Prabhas: बाहुबली के बाद अब ‘भैरव’ के अवतार में नजर आए प्रभास, जारी हुआ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का लुक

बाहुबली फेम और साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपने नए अंदाज़ से भैरव बनकर छा जाने को तैयार हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। ‘बाहुबली’ और ‘सालार’ जैसी बड़ी फिल्मों में अपना कमाल दिखने के बाद, अब भैरव के अंदाज में नजर आ रहें हे। वहीं उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

प्रभास के किरदार से उठा पर्दा

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी और वैजयंती मूवीज की ‘कल्कि 2898 एडी’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जो भविष्य को दिखाती पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। वहीं, अब मेकर्स ने प्रभास के किरदार से पर्दा उठा दिया है। प्रभास ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में निभा रहे किरदार का लुक शेयर किया है, जिसमें उनके लुक के साथ उनका नाम भी नजर आ रहा है। तस्वीर में प्रभास काफी अलग अंदाज में किसी सुपरहीरो के तरह नजर आ रहे हैं।उनका आउटफिट भी बहुत अट्रैक्टिव लग रहा है।

ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ की कहानी महाभारत से शुरू होती है और 2898 ईस्वी में खत्म होती है। इसका समय 6000 साल का है। हमने इसे भारतीय बनाए रखते हुए यह कल्पना करते हुए दुनिया बनाने की कोशिश की कि वे कैसी होगी और इसे ब्लेड रनर की तरह नहीं बनाया जाएगा। 2898 ईस्वी से 6000 वर्ष पीछे 3101 ईसा पूर्व है, ऐसा माना जाता है कि जब कृष्ण का अंतिम अवतार हुआ था।

फिल्म में प्रभास के साथ हैं कई बड़े स्टार्स

फिल्म में आपको पौराणिक कथाओं और विज्ञान का काफी अच्छा प्रदर्शन देखने के लिए मिलेगा। फिल्म के ऑफिशियल पोस्ट के मुताबिक फिल्म 9 मई 2024 के दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। देश के साथ-साथ विदेश में भी इस फिल्म के गानों की शूटिंग हुई है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को बनाने के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये का बजट लगाया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵