back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना के थप्पड़ कांड के बाद सपोर्ट में उतरे ये सितारे, बोले – महिला कर्मी को सजा मिलनी चाहिए

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को जब से सीआईएसएफ महिला जवान ने थप्पड़ मारा है तब से माहौल गर्म है। अब इस मामले में बॉलीवुड सितारे कंगना के सपोर्ट में उतरे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। कंगना रनौत के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है वही इस बार बॉलीवुड के कई सितारे ऐसा कह रहे हैं की महिला सीआईएसएफ जवान को सजा मिलनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद एक्ट्रेस मंडी की सांसद बन चुकी, इस दौरान मैं दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थी जहां यह पूरा हादसा हुआ। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली ने भी महिला जवान पर गुस्सा जाहिर किया था, अब बॉलीवुड के सितारे अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

शेखर सुमन की प्रतिक्रिया

शेखर सुमन से एक इवेंट के दौरान कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर जब उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा कंगना के साथ तो क्या किसी के साथ नहीं होना चाहिए था, यह तरीका गैरकानूनी है महिला जवान ने जो किया उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। शेखर सुमन ने आगे बताते हुए कहा कि, मैं समझ सकता हूं कि उनके दिल में किसी तरह की नाराजगी थी लेकिन उनका यह तरीका बेहद गलत था।

अनुपम खेर की प्रतिक्रिया

अनुपम खेर ने इस मामले में कहा है कि, बहुत अफसोस की बात है कि एक महिला ने दूसरी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया है। अपनी पोजीशन का फायदा उठाकर इस तरह की हरकत करना बहुत गलत है इसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। अगर महिला जवान को किसी तरह की नाराजगी थी तो जाहिर करने के और भी कई तरीके थे ऐसा करना बहुत गलत है।

नाना पाटेकर की प्रतिक्रिया

न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने कंगना रानाउत को थप्पड़ मारने वाले मामले पर बातचीत की। एक्टर ने साफ तौर पर यह कहा कि, यह बहुत गलत तरीका था ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की प्रतिक्रिया

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से एक इवेंट के दौरान जब यह पूछा गया की कंगना रनौत के साथ इस तरह का वाक्य होने पर आपकी क्या राय है। तब एक्ट्रेस ने कहा, मैंने घटना की सारी वीडियोस फोटोस अच्छी है और बातें भी सुनी लेकिन जो कंगना के साथ हुआ वह बहुत गलत है। यह बहुत ही ज्यादा शौकीन है वायलेंस को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉलीवुड ने किया शोक व्यक्त: अजित पवार के निधन पर सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार, 28 जनवरी की सुबह बारामती में हुए दर्दनाक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...