back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज

देहरादून, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने सल्ट उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार महेश जीना पर कांग्रेस नेता रघुनाथ नेगी के लगाए आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने एक बयान में कहा है कि हताश और निराश कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे जैसे हो गई है। भाजपा उम्मीदवार महेश जीना की ओर से कम्पनी नियमों के तहत हिस्सेदारी को अपने शपथ पत्र में उल्लेख किया गया है। महेश जीना के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो कांग्रेस अब भ्रमित करने के लिए ऐसे प्रपंच का सहारा ले रही है। भाजपा विकास और विश्वास के बूते मैदान में है। सल्ट में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को सत्तालोलुप बताते हुए कहा कि उन्होंने हरिद्वार में हरकी पैड़ी को नाले में परिवर्तित कर दिया। उनको गंगा का ही श्राप मिला कि आज वह अपने लिए गंगा के अवतरण की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता वापसी का कांग्रेस का सपना जनता पूरा नहीं करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵