back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Oscar 2025: ऑस्कर में लापता लेडीज को टक्कर देगी संतोष, किरण राव की फिल्म से भिड़ेगी संध्या सूरी की मूवी

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' के बाद अब संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' को भी ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री मिल गई है। UK ने इस मूवी को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए चुना है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर में एंट्री को लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट हो चुकी है। वहीं, अब एक दूसरी फिल्म ‘संतोष’ भी ऑस्कर के लिए सिलेक्ट की गई है। संध्या सूरी की इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में यूके ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के रूप में चुन लिया है। इस फिल्म की भी ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री हो चुकी है। फिल्म संतोष में शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवर लीड रोल में हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में किसका प्रीमियर रिलीज किया गया था और UK में इसे ग्रैंड लेवल पर रिलीज किया गया था।

किसने किया फिल्म का चुनाव

ऑस्कर में जाने के लिए फिल्म का सिलेक्शन BAFTA ने किया है, जो अमेरिकी एकेडमी का एक संगठन है। इस फिल्म को इसलिए चुना गया है क्योंकि कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्टोरी ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स माइक गुडरिज और जेम्स बौशर हैं।

क्या है संतोष फिल्म की कहानी

संध्या सूरी ने फिल्म संतोष को लिखा और डायरेक्ट किया है। यह एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी है। फिल्म की कहानी एक संतोष नाम की लड़की की है, जिसकी नई-नई शादी होती है। पुलिस मैन पति के देहांत के बाद संतोष को पति की पुलिस की जॉब मिल जाती है। संतोष की पोस्टिंग उत्तरी भारत में होती है। इस दौरान संतोष के पास एक लड़की का शव मिलने का केस आता है जिसकी जांच पड़ताल में उलझ जाती है।

ऑस्कर की रेस में एक दूसरे को देंगे कंपटीशन 

फिल्म ‘संतोष’ ऑस्कर में ‘लापता लेडीज’ के साथ कंपटीशन करेगी। यह एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक सोशल स्टोरी है जो यह दिखाती है की कैसे एक लड़की स्ट्रगल से निकलकर पहचान बनाती है। इस फिल्म में स्ट्रांग नारीवादी एंगल लिया गया है, जो महिलाओं को इंस्पिरेशन और हिम्मत देती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...