back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ajaz Khan का बड़ा दवा, जेल में Aryan Khan को गुंडों और माफियों से बचाया

साल 2021 में जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार किया गया था, उस दौरान बिग बॉस फेम एजाज खान ने उनकी बहुत मदद की थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान और उनके बेटे के लिए साल साल 2021काफी मुश्किलों भरा था। 2021 में ही आर्यन खान को ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार किया गया था। और उन्हें लगभग 25 दिन तक जेल में ही रहन पड़ा था। हालांकि इस बात को सालों बीत गए लेकिन एक्टर इस समय एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। दरअसल बिग बॉस में नजर आने वाले एजाज खान ने दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि जेल में उन्होंने आर्यन खान को गुंडों और माफियों से बचाया और साथ ही उनके के लिए सिगरेट और पानी का बंदोबस्त भी किया।

साल 2021 में ड्रग केस में गिरफ्तार हुए थेे आर्यन खान

बिग बॉस सीजन सात में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान ने आर्यन खान को लेकर किया बड़ा दावा, बताया जब आर्यन खान जेल में थे तो उन्होंने ही उनकी सहायता की थी, साथ ही वहा पर शाहरुख के बेटे को गुंडों से भी बचाया। दरअसल, साल 2021 में शाहरुख खान और उनके परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा था जब उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान मुंबई सेंट्रल जेल में आर्यन खान ने करीब 25 दिन बिताएं थे। इस दौरान आर्यन खान के लिए सिगरेट से लेकर पानी के बंदोबस्त का इंतजाम एजाज खान ने किया था। 

कॉमन बैरक में गुंडों और माफियाओं से बचाया था-एजाज खान

हालांकि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस मामले को भले ही काफी साल हो गए हो, लेकिन हाल ही में एजाज के इस इंटरव्यू में किए दावे ने चारों तरफ चर्चां का विषय दे दिया है, एजाज खान ने दावा किया कि, जब ऑर्थर रोड जेल में आर्यन खान से वह मिले थे तब उन्होनें ही आर्यन की मदद की थी, जिसमें उन्होनें एक मीडिया से बातचीत में बताया, मैंने ही शाहरुख खान के बेटे को पानी दिया, सिगरेट दिया। जब आप जेल में बंद किसी व्यक्ति से मिलते हो तो उसके लिए इतना करना ही बहुत बड़ी बात होती है, क्योकि वहां रह रहे हर कैदी समान होते है वहा उन्हें कोई वीआइपी ट्रीटमेंट नही मिलती, मैनें तो उसे गुंडों और माफियाओं से भी बचाया। क्योकि उसे भी सभी की तरह कॉमन बैरक में रखा गया था। 

ड्रग्स केस में खुद फंसे थे एजाज

गौरतलब है कि, एक्टर एजाज खान को भी ड्रग्स केस में ही गिरफ्तार किया गया था। और बीते साल ही एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला भी ड्रग्स केस में फंसी थीं। एक्टर एजाज खान सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सात में हिस्सा लेकर लाइमलाइट में आए थे। इस दौरान भी उन्होनें कई लोगों से पंगे लेकर सलमान खान से फटकार भी पाया था।  

Advertisementspot_img

Also Read:

पहला अवॉर्ड मिलते ही भावुक हुए आर्यन खान, शाहरुख से किया दिलचस्प कनेक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित NDTV इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेस्ट डेब्यूटेंट...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵