back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान समेत इन सेलेब्‍स को अक्षय कुमार ने किया इंप्रेस, Sky Force के ट्रेलर पर इस तरह मिले रिएक्‍शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मूवी 'स्काई फोर्स' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। स्काई फोर्स के ट्रेलर को देखने के बाद भाईजान सलमान ने इसकी खूब तारीफ की है।उन्‍होंने अपने ऑफिशियल.

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेडेट मूवी ‘स्काई फोर्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सलमान खान के अलावा कई सेलेब्‍स ने अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दी हैं। सलमान खान ट्रेलर देखकर इतने इंप्रेस हुए कि इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। रिलीज के चंद घंटों बाद फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया।  

अक्षय को मिला सलमान का सपोर्ट 



स्काई फोर्स के ट्रेलर को देखने के बाद भाईजान सलमान ने इसकी खूब तारीफ की है। उन्‍होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी में अक्षय कुमार सहित वीर पहाड़िया को शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सलमान ने अक्षय को किसी मूवी के लिए सपोर्ट किया है। इससे पहले भी दूसरी कई मूवीज के लिए सलमान उनका सपोर्ट कर चुके हैं। देशभक्ति की मिसाल कायम करता फिल्म का ये ट्रेलर फैंस से लेकर क्रिटिक्स सहित सभी को खूब पसंद आ रहा है। अब देखना यह है कि स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर सही मायनों में अक्षय कुमार की वापसी करा पाती है या नहीं। 

24 जनवरी को रिलीज होगी स्काई फोर्स


इस मूवी के निर्माता बीते साल की सबसे सफल रही हिंदी फिल्म स्त्री 2 के निर्माता दिनेश विजान हैं। स्काई फोर्स मूवी 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

सोशल मीडिया पर इस तरह मिलीं शुभकामनाएं 



सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्काई फोर्स ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए अक्षय और वीर दोनों को टैग किया है। इसमें उन्‍होंने लिखा कि फिल्म के लिए शुभकामनाएं। वहीं एक्‍ट्रेस जान्हवी कपूर का पोस्‍ट भी खास है। इन दिनों अफवाह है कि वे वीर के भाई शिखर के साथ डेटिंग कर रही हैं। उन्‍होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “यह दिखता है (फायर इमोजी)। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। इसके साथ ही एक्‍ट्रेस खुशी कपूर ने पूरी टीम को टैग करते हुए कहा कि वह फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं। वीर ने उनकी कहानी दोबारा पोस्ट की और लिखा कि धन्यवाद खुशू। एक्‍ट्रेस अनन्या पांडे ने भी ट्रेलर पर पोस्ट करते हुए लिखा – वाह। बहुत अच्छा। उन्होंने इसमे अपनी पूरी टीम को भी टैग किया ।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...