back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akshay Kumar की फिल्म ‘केसरी 2’ का चलेगा बॉक्स ऑफिस पर जादू, एडवांस बुक‍िंग में बिक गए इतने टिकट

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' लगतार चर्चा में बानी है ये फिल्म कल यानि 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘केसरी’ को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। अब मेकर्स ‘केसरी 2‘ लेकर आ रहे है इस फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में नजर आ रहे है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस ये फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं इस फिल्म की कहानी में जलियांवाला बाग हत्याकांड दिखाया जाएगा। वहीं फिल्म रिलीज से पहले इसके एडवांस बुकिंग का कलेक्शन सामने आया है।  

एडवांस बुकिंग कलेक्शन रिपोर्ट 

फिल्म ‘केसरी 2’ को करण सिंह त्‍यागी ने डायरेक्‍ट किया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्‍म है, जो जलियांवाला बाग कांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत को अदालत में घसीटने वाले वकील सी. शंकरन नायर की कहानी बताती है। फिल्म के रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई और 24 घंटों में फिल्‍म की एडवांस बुकिंग में 800% से अध‍िक की तेजी देखी गई है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। 

Sacnilk के मुताबिक ‘केसरी चैप्‍टर 2′ के पहले दिन के शोज के लिए करीब 9 लाख रुपये के टिकट्स बिके थे। जबकि 24 घंटे बाद गुरुवार को यही आंकड़ा अब बढ़कर 84.25 लाख तक पहुंच गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो टिकटों की बिक्री में 844.44% बिका। केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग जिस रफ्तार से हो रही है, उससे यही लग रहा है कि रिलीज से पहले यह करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई प्री-सेल्‍स से कर लेगी।

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट 

फिल्म ‘केसरी चैप्‍टर 2’ कल यानि 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह रघु पलात द्वारा लिखी गई किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि पलात सी शंकरन नायर के परपोते हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग की त्रासदी के बाद अदालत में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...