back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anant-Radhika Wedding में शामिल नहीं हो पाएंगे अक्षय कुमार, कोरोना पॉजिटिव हुए एक्टर

अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, वह अंबानी फैमिली के फंक्शन में भी शामिल हो पाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार के चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर 2 दिन से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोविड होने की वजह से अक्षय कुमार अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में भी शामिल नहीं हो पाएंगे।

अनंत-राधिका की शादी में नहीं होंगे शामिल

अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रमोशन में लगातार बिजी थे। इस दौरान उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी इसके बाद एक्टर ने अपना टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल, अक्षय कुमार ने खुद को ऐसे लेट किया हुआ है और डॉक्टर द्वारा बताए गए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो कर रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट ने अपनी शादी का इनविटेशन खुद अक्षय कुमार के घर जाकर दिया था। आज 12 जुलाई को एक्टर शादी के फंक्शन में जाने वाले थे।

प्री-वेडिंग में खूब नाचे थे अक्षय कुमार

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के फर्स्ट प्री-वेडिंग फंक्शन में अक्षय कुमार पहुंचे थे और उन्होंने खूब इंजॉय किया था। इतना ही नहीं एक्टर ने कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन में डांस करके चार चांद लगाया। अब हर किसी को अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की ग्रैन्ड वेडिंग में अक्षय कुमार की कमी महसूस होने वाली है।

फैंस कर रहे हैं ठीक होने की दुआ

अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत से उनके चाहने वाले काफी परेशान है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि अक्षय कुमार जल्दी ठीक हो जाएंगे और फैंस को गुड न्यूज़ देंगे। हालांकि, अभी तक अक्षय कुमार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। 

आज रिलीज हुई सरफिरा

आज थिएटर में अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ रिलीज हुई है। बता दें कि, फिल्म ‘सरफिरा’ जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं पर आधारित है। अक्षय कुमार के फैंस एक्साइटमेंट के साथ फिल्म को देख रहे हैं और अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...