back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर ,14 अप्रैल (हि.स.)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी 130 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन के कारण मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय कक्ष में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके साथ ही उन्होंने भारत के संविधान निर्माण और समता मूलक समाज के निर्माण, समाज के कमजोर वर्गाें और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बाबा साहब द्वारा कमजोर तबकों की शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प दोहराया। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बाबा साहब के लाखों अनुयायी बाबा साहब का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को देखते हुए सभी लाॅकडाउन का पालन करें और घर पर बाबा साहब का जन्मदिन मनाएं। यह बाबा साहब को हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...