back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कोजी हुई थीं एलिसिया कौर, कियारा आडवाणी से मांगी माफी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मॉडल एलिसिया कौर की फैशन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में दोनों को फैशन शो के दौरान कोजी पोज देते हुए देखा गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एलिसिया कौर के रैंप वॉक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दोनों की कोजी केमिस्ट्री खूब लाइमलाइट में है। दिल्ली में एक फैशन शो के दौरान हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा और मॉडल एलिसिया कौर कि कोजी फोटो से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मॉडल को कियारा आडवाणी से माफी मांगनी पड़ी है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्लोज करती हैं एलिसिया कौर

सोशल मीडिया पर फैशन शो के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को मॉडल के साथ कोजी पोज देने के साथ-साथ डांस करते हुए भी देखा गया। वीडियो के वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा खड़े होकर पोज देते हैं तभी मॉडल उनके पास आती हैं। इस दौरान एलिसिया कौर सिद्धार्थ मल्होत्रा का कॉलर पड़कर क्लोज करते हुए डांस करती नजर आती हैं।

एलिसिया कौर ने कियारा से मांगी माफी

वीडियो के वायरल होने के बाद मॉडल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘#सॉरी कियारा। रैंप वॉक पर जो भी किया वो हमारा काम है।’ इसके अलावा एलिसिया कौर ने रैंप वॉक का एक शॉर्ट वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्क फ्रंट 

सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखरी बार एक्टर को फिल्म ‘योद्धा’ में देखा गया था। धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। वहीं, कियारा आडवाणी को आखरी बार फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ में देखा गया था। बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी फिल्म ‘शेरशाह’ के सबसे शुरू हुई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...