back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक : मंदिर के 25.50 लाख रुपये की हेराफेरी में नौकरशाह गिरफ्तार

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने रिलिजियस एंड चैरिटेबल एंडाउमेंट डिपार्टमेंट से जुड़े एक असिस्टेंट कमिश्नर को बेंगलुरु में मुजराई मंत्रालय के तहत आने वाले मंदिरों से संबंधित 25.50 लाख रुपये के फंड के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। जानकारी के मुताबिक, वी. वेंकटरमण गुरुप्रसाद को विधान सौधा पुलिस ने बेंगलुरु में गिरफ्तार किया। यह मामला पिछले साल के करागा उत्सव के ऑडिट के दौरान सामने आई थी। बेंगलुरु शहरी जिला तहसीलदार एस.आर. अरविंद बाबू ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी वेंकटरमण असिस्टेंट कमिश्नर होने के नाते उन सभी मंदिरों की निगरानी करते थे, जो बेंगलुरु में मुजराई विभाग के अंतर्गत आते हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कर्नाटक बैंक शाखा से मुजराई विभाग के बचत खाते से 25.50 लाख रुपये निकाले और इसे खर्च के रूप में दिखाकर सारा पैसा अपने खाते में स्थानांतरित कर दिया। ऑडिट के दौरान धोखाधड़ी का पता चला और आरोपी अधिकारी सरकारी खाते से निकासी और अपने निजी खाते में राशि जमा करने को सही नहीं ठहरा पाए। उन्हें नोटिस जारी कर 25.50 लाख रुपये के खर्च के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था। आरोपी अधिकारी ने बताया था कि बेंगलुरु के धर्मरायस्वामी मंदिर में 19 से 29 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले करागा उत्सव में 15.97 लाख रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने बाकी राशि के खर्च का कोई ब्योरा नहीं दिया। इससे पता चला कि आरोपी के पास 10 ग्राम सोने का सिक्का और सोने का एक टूटा हुआ टुकड़ा भी मिला था। आरोपी ने इसे गुप्त रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵