back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की शादी के बीच ऑरी का वीडियो आया सामने, खाने की प्लेट में दिखा बाल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में जारी हैं। इस बीच ऑरी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें उनके खाने की प्लेट में बाल दिख रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का प्री-वेडिंग फंक्शन बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया गया था। पहला प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया गया वहीं दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन भी क्रुज़ पर धमाकेदार तरीके से सेलिब्रेट हुआ। इस दौरान अंबानी परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी सेकंड प्री-वेडिंग का हिस्सा बने थे। ओरी ने इस दौरान का एक व्लाेग शेयर किया है, वड़ा पाव खाते नजर आते हैं जिसमें बाल मिलता है।

ओरी के प्लेट में आया बाल


ओरी के व्लॉग में देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग फूड स्टॉल पर जाते हैं। इस दौरान ओरी मुंबई के फेमस फूड वड़ा पाव का स्वाद चखते हैं। ओरी के इस व्लॉग में उनकी बेस्ट फ्रेंड तान्या श्रॉफ भी नजर आ रही हैं। दोनों अपनी प्लेट में वड़ा पाव लेते हैं और जैसे ही वड़ा पाव खाते हैं ओरी की प्लेट में बाल मिल जाता है इसके बाद तान्या कहती हैं, मुझे भी खाना था पर इसमें बाल है।

ओरी ने जूम करके दिखाया बाल


ओरी को प्लेट में बाल नजर आता है, तो वह अपने कैमरे का फोकस प्लेट की तरफ कर देते हैं और जूम करके वड़ा पाव में नजर आने वाला बाल दिखाते हैं। इसके बाद ओरी फिर से अपना दूसरा वड़ा पाव इंजॉय करने लग जाते हैं। इसके बाद तान्या कहती हैं ‘मैं एक और बाइट खाना चाहती थी लेकिन इसमें बाल हैं।’

अनंत-राधिका की हल्दी सेरिमनी


अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का एक-एक फंक्शन धूमधाम तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का तांता लगा हुआ है। कपल की हल्दी सेरिमनी में सलमान खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर से लेकर सारा अली खान और ओरी भी पहुंचे थे। सभी सेलिब्रिटीज हल्दी के रंग में रंगे हुए थे। 

अनंत-राधिका की शादी


अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का फंक्शन मामेरू रस्म से शुरू हुआ था। इसके बाद संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार ने खूब इंजॉय किया। इसके बाद हल्दी सेरिमनी सेलिब्रेट की गई। इन सभी फंक्शन में बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रही। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  Raftaar | ताज़ा खबरें – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...