back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Annu Kapoor Birthday: अनु कपूर के करियर की पांच बड़ी फिल्में, जिनसे एक्टर को मिली खास पहचान

अनु कपूर का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने कोई ऐसी फिल्मों में काम किया है जिससे उनका किरदार आज भी यादगार है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आज अनु कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं इस खास मौके पर उनकी बड़ी फिल्मों के बारे में जानेंगे। बता दें कि, अनु कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। अनु कपूर ने दिल्ली के एनएसडी से एक्टिंग सीखी है। एक्टर ने जिन सुपरहिट फिल्मों में किरदार निभाए हैं उनसे काफी तारीफ मिली है। आज उनके कुछ फिल्मों के किरदारों के बारे में जानेंगे जिनसे उन्हें बड़ी पहचान मिली है।

विक्की डोनर

साल 2012 की फिल्म ‘विक्की डोनर’ में अनु कपूर ने डॉक्टर चड्ढा का किरदार निभाया था। फिल्म में अनु कपूर दिल्ली में स्पर्म बैंक चलाते हुए नजर आए थे। फिल्म में विक्की डोनर का किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है।

जॉली एलएलबी 2

फिल्म जॉली एलएलबी 2 में अनु कपूर का किरदार बहुत ही दिलचस्प रहा था। फिल्म एक्टर ने एडवोकेट का किरदार निभाया था जो काफी इंटरेस्टिंग कैरेक्टर था। अनु कपूर को दोबारा उस किरदार में देखना पसंद करते हैं।

सात खून माफ

फिल्म ‘सात खून माफ’ में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट अनु कपूर नजर आए थे। फिल्म में इरफान खान, नसीरुद्दीन शाह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन सभी कलाकारों में से अनु कपूर के किरदार की खूब तारीफ हुई थी।

एक रुका हुआ फैसला

अनु कपूर ने फिल्म ‘एक रुका हुआ फैसला’ में बेहद ही बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी को अमेरिकन फिल्म 12 एंग्री मैन से ली गई थी। फिल्म में अनु कपूर के किरदार की खूब तारीफ की गई थी। इस कैरेक्टर को निभाने के बाद एक्टर छा गए थे। 

मिस्टर इंडिया

फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में अनु कपूर की एक्टिंग एकदम यादगार रही है। कॉमेडी फिल्मों में उनका किरदार हमेशा ही काफी खास रहता है। इस फिल्म में वह न्यूज़ पेपर एडिटर गायतोंडे के किरदार में नजर आए थे। श्रीदेवी के साथ उनका यह किरदार लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में लीड एक्टर अनिल कपूर थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...