back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: रोमांस या सिर्फ दोस्ती? मालती चाहर को लेकर प्रणित का बड़ा बयान

बिग बॉस 19 में प्रणित और मालती के रिश्ते को लेकर उठी अफवाहों पर प्रणित ने साफ कहा कि वह सिर्फ दोस्ती थी। शो के बाद दोनों के बीच बातचीत हो चुकी है और अब हालात बेहतर हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो बिग बॉस 19 के दौरान प्रणित मौरे और मालती चाहर के बीच दिखाई देने वाली नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं। दर्शकों को लग रहा था कि दोनों के बीच धीरे-धीरे रोमांटिक रिश्ता पनप रहा है। शो खत्म होने के बाद अब खुद प्रणित मौरे ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सच्चाई सामने रखी है।

प्रणित बोले-दोस्ती थी, रिश्ता नहीं

टाइम्स नाउ से बातचीत में प्रणित ने स्पष्ट किया कि उनके और मालती के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने कहा, मेरी तरफ से दोस्ती थी और उसकी तरफ से भी दोस्ती ही थी। हां, शो के आखिरी दिनों में हमारा एक झगड़ा जरूर हुआ था। मैंने उनसे माफी भी मांगी थी, लेकिन उससे पहले ही वह शो से बाहर हो गईं। इसी वजह से हमारी इक्वेशन थोड़ी खराब हो गई थी।

प्रणित ने आगे बताया कि शो के बाद जब उनकी दोबारा मुलाकात हुई तो दोनों के बीच बातचीत हुई और अब हालात पहले से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि दोस्ती में कई बार उम्मीदें बढ़ जाती हैं, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाता है।

गौरव खन्ना की जीत पर क्या बोले प्रणित

शो के विजेता गौरव खन्ना को लेकर भी प्रणित ने अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा कि वह और गौरव अकसर मजाक में कहा करते थे कि दोनों टॉप-2 में होंगे और साथ ही घर से बाहर निकलेंगे। हालांकि, वह टॉप-3 तक ही पहुंच पाए। प्रणित ने कहा, “उस समय मुझे थोड़ा बुरा जरूर लगा था, लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं कि गौरव जीते। मुझे लगा कि अगर वह जीत गए तो यह मेरी जीत ही है। मैं चाहता था कि कोई ऐसा इंसान जीते जो लोगों को प्रेरणा दे सके, और गौरव वैसे ही इंसान हैं।

भाई ने बताया प्रणित का सबसे यादगार पल

इस दौरान प्रणित के भाई ने भी उनके सफर को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सबसे यादगार पल वह था जब प्रणित ने घर में अपने लिए मजबूती से स्टैंड लेना शुरू किया। खासकर अमाल मलिक और बसीर अली के साथ हुए विवाद के दौरान प्रणित ने जिस तरह खुद को डिफेंड किया, वह उनके लिए गर्व का पल था।

शो के बाद भी बनी हुई है चर्चा

बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं। प्रणित और मालती के रिश्ते को लेकर उठे सवालों पर अब खुद प्रणित के बयान के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...