back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनकी बेटी के साथ भी काम करूंगा… Sikandar Actress Rashmika से 31 साल के Age Gap पर बोले Salman Khan…

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वहीं ट्रेलर इवेंट में सलमान खान ने उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के अब तक कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं। दर्शक बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल के रहे लोगों को जवाब दिया।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने क्या कहा? 


सलमान खान को लेकर तब हलचल मच गई जब वह लंबे समय के बाद क्लीन शेव में नजर आएं। कई सोशल मीडिया यूजर्स को लगा की अभिनेता बूढ़े लग रहे हैं। और वीडियो के कारण काफी ट्रोल करने लगे। तो वहीं इवेंट में सलमान खान ने कहा, वह नींद की कमी की वजह से ऐसे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, “कभी 5-6 दिन ठीक से नहीं सोता, तो लोग फोटो डाल के बोल देते हैं, लेकिन मैं उन्हें दिखाना चाहता था कि अभी भी है।”

रश्मिका मंदाना संग 31 साल के एज गैप होने पर कहा 


फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना सलमान खान पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान 59 साल के हैं और रश्मिका 28 की हैं। दोनों की उम्र में 31 साल का अंतर हैं। इस एज गैप को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर निगेटिव बातें लिख रहे हैं। वहीं इवेंट के दौरान सलमान खान ने इस पर भी बात की ।सलमान खान ने कहा, “बोलते हैं कि 31 साल का फर्क है मुझमें और हीरोइन में। अरे जब हीरोइन को दिक्कत नहीं है। हीरोइन के पापा को दिक्कत नहीं है।तुमको क्यों दिक्कत है भाई इनकी शादी जब होगी फिर इनकी बच्ची होगी तो उनके साथ भी काम करेंगे। रश्मिका की इजाजत तो मिल ही जाएगी।” उस दौरान स्टेज पर रश्मिका मंदाना भी मौजूद थीं।सलमान की बातों को सुनकर वो हंसती हुई नजर आईं।

कब रिलीज हो रही है फिल्म सिकंदर 


फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दर्शक अब इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...